फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टाॅवर लगाने का झांसा देकर युवक से ठगे 1 लाख 5 हजार सात सौ रुपये

Tue, 31 Jan 2023 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ठगों ने टॉवर लगाने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव डहीना निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि उनके पास 12 जनवरी को अंजान नंबर से एक मैसेज आया। इसमें संचार कंपनी का टॉवर लगवाने और 45 लाख रुपये जीतने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद सुंदर ने इन्हीं नंबरों पर कॉल की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद उन्हीं नंबरों से उसके पास कॉल आई और सुंदर को टॉवर लगवाने के लिए जमीन के दस्तावेज अपने व्हाट्सएप मंगा लिए और कहा कि कंपनी द्वारा सेटेलाइट से जमीन का निरीक्षण कर 24 घंटे के अंदर बता दिया जाएगा। अगले दिन फिर से सुंदर के पास कॉल आया कि आपकी जमीन पर टॉवर लग जाएगा। इसमें फाइल प्रोसेसिंग के लिए 1800 रुपये देने होंगे। सुंदर ठगों की बातों में आ गया और उनके बताए खाते में पैसे भेज दिए। उसी दिन फिर से इसी नंबर से उसके पास कॉल आई और एक युवती बोल रही थी, जिसने कहा कि उनका 25 लाख का एडवांस चेक तैयार किया था, जो आरबीआई ने होल्ड पर रख दिया। इसके लिये उन्हें साढ़े 15 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी। सुंदर ने फिर अपने गांव के ही अशोक कुमार उर्फ पिंटु से 5500 रुपये कंपनी के खाते में डलवाये और 10 हजार रुपये कंपनी के पास फोन पे किये। इसके बाद फिर से उसी नंबर से युवती का कॉल आय़ा और कहा कि आपका चेक तैयार हो गया, लेकिन रकम ज्यादा होने के कारण डीडी बनेगा। इसके लिये 22900 रुपये फीस लगेगी। उसके बाद भी सुंदर ने उसके पास 22900 रुपये फोन पे में डलवा दिये। फिर 15 जनवरी को फिर से इसी युवती का उसी नम्बर से सुंदर के पास फोन आया और कहा कि उनके टॉवर का सामान लेकर गाड़ी आ रही थी, जिन्हें आरटीओ ने पकड़ लिया है। इसके लिये 48500 रुपये जमा करवाने होंगे। इसके बाद सुंदर ने उसके बताए अनुसार उसके फोन पे नंबरों पर पैसे डाल दिये। अगले दिन 16 जनवरी को पुन: इसी युवती का कॉल आया। उसने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जो गाड़ी सामान लेकर आ रही थी उसका टॉयर फट गया है, जिसके लिये आपको 17 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उसकी बातों में आकर सुंदर ने बताये अनुसार उसके पास 17 हजार रुपये फोन पे कर दिये। इसके बाद उसे ठगे जाने का शक हुआ तो सुंदर ने अपने पैसे वापस मांगे तो युवती ने फोन बंद कर दिया। इसके बाद सुंदर ने मंगलवार को साइबर थाना में जाकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें