फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जरूरतमंदों की मदद करने की बजाय रुकावटें पैदा कर रही : कैप्टन

Tue, 24 Jan 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार की ओर से जितनी योजनाएं चलाई जाती हैं, उनका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को मदद पहुंचाना होना चाहिए। मौजूदा भाजपा सरकार जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने की बजाय रुकावटें पैदा कर रही है। ऐसा लग रहा है सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद ही नहीं करना चाह रही हो। सरकार के नए आदेशों के अनुसार राशनकार्ड और आयुष्मान भारत में नाम उन लोगों का नाम नही आएगा, जिनके पिछले 3 वर्षों की आईटीआर में सालाना आय एक लाख 80 हजार से ज्यादा हो।
विज्ञापन

यादव ने कहा गरीब लोगों पर इतनी पाबंदी लगा दी है कि जिससे पता चलता है सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा मौजूदा सरकार से हर कोई तंग हो चुका है। यह सरकार गरीब, किसान, पहलवान, जवान किसी की नही है। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। सरकार का कार्य है जनहित के कार्य करना न कि जनहित के कार्यों में रुकावटें पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें