फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनाज मंडी में सरसों की खरीद हुई शुरू

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी के बाहर सरसों लेकर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की बिटवाना अनाज मंडी में मंगलवार को 720 किसान सरसों लेकर पहुंचे। इसमें करीब 20 हजार क्विंटल की आवक हुई है। रेवाड़ी, बावल और कोसली में आज भी सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन

कई दिनों बाद खरीद शुरू होने से अनाज मंडी में किसानों की भीड़ भी देखने को मिली। सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कोसली नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मुल्य 5650 रुपये प्रति क्विन्टल तथा 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमों के अनुसार एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद गावों के रोस्टर (1 मई से 3 मई) के हिसाब से की जाएगी, ताकि किसानों को समस्या न हो। सभी किसान अपनी सरसों की पैदावार अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नम्बर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक किसी भी समय अपनी फसल मण्डी में ला सकता है (जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर करवाया हुआ है) केवल वही किसान नई अनाज मण्डी कोसली में अपनी सरसों लेकर आयें ताकि किसानों को अपनी सरसों बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें