रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक करते एसपी शशांक कुमार सावन। स्रोत: पु
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मंगलवार को धारूहेड़ा थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकॉर्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरक, मेस व मालखाना का जायजा लिया। उन्होंने क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी बावल, प्रबंधक थाना धारूहेड़ा, प्रबंधक थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा, चौकी इंचार्ज मीरपुर व मुंशीयों की थाना में मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक बावल नरेंद्र सांगवान, प्रबंधक थाना धारूहेड़ा निरीक्षक जगदीश चन्द, प्रबंधक थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा निरीक्षक सुनील कुमार, एसपी रीडर तेजपाल, चौकी इंचार्ज मीरपुर एएसआई अमित कुमार व थानों के मुंशी उपस्थित रहे। संवाद