फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनाज मंडियों में खरीद के साथ सरसों की उठान में आई तेजी

Fri, 28 Mar 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 24रेवाड़ी अनाज मंडी में रात 10 बजे उठान कार्य में जुटे श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की तीन अनाज मंडियों में सरसों की खरीद के साथ ही उठान में भी तेजी आई है। देर रात तक सरसों का उठान कार्य चल रहा है। वीरवार को बावल, कोसली रेवाड़ी अनाज मंडी में सरसों की बेचने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। रेवाड़ी अनाज मंडी में 465 किसानों से 8800 क्विंटल सरसों की खरीद की हुई जबकि 5000 क्विंटल सरसों का उठान हुआ। बावल की अनाज मंडी में 102 किसानों के टोकन कटे, जिसमें से 2400 क्विंटल सरसों की खरीद हुई।
रेवाड़ी अनाज मंडी में किसान सुबह ही सरसों बेचने के लिए पहुंच गए थे। कतार में खड़े किसान सुबह दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान गर्मी के चलते किसानों को परेशानी हुई। किसान सरसों की कटाई पूरी कर चुके हैं। आने वाले दिनों में मंडी में सरसों की बंपर आवक होने की संभावना है। एक दिन में एक किसान की ओर से 25 क्विंटल सरसों बेचने की बाध्यता के चलते किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किसानों को गेट पास 25 क्विंटल सरसों का ही जारी होगा। गेट पास कटवाने के लिए किसानों को फसल पंजीकरण कागज, पंजीकृत किसान का आधार कार्ड, बैंक की कॉपी लेकर आना होगा। अगर कोई किसान तय मात्रा से ज्यादा सरसों लेकर आ गया तो बाकी सरसों अगले दिन या फिर दूसरी जगह ही बिक्री करनी पड़ेगी। वहीं सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन


सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से कम हो

हैफेड डीएम प्रवीण शर्मा ने कहा कि सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद निर्धारित मानकों से ही की जाएगी। किसान बिक्री करने में जल्दबाजी न करें। किसान अपनी सरसों की फसल को सुखाकर और साफ करके लाएं, ताकि उनको बिक्री के लिए मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें