फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनाज मंडी में सरसों की खरीद जारी

Thu, 02 May 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की फसल से अटा फड़। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में बुधवार को 750 किसान सरसों लेकर पहुंचे। इसमें करीब 24 हजार क्विंटल की आवक हुई है। रेवाड़ी, बावल और कोसली में आज भी सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन

कई दिनों बाद खरीद शुरू होने से अनाज मंडी में किसानों की भीड़ भी देखने को मिली। सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कोसली नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल तथा 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमों के अनुसार एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जायेगी। सरसों की खरीद गावों के रोस्टर (1 मई से 3 मई) के हिसाब से की जाएगी, ताकि किसानों को समस्या न हो। सभी किसान अपनी सरसों की पैदावार अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक किसी भी समय अपनी फसल मण्डी में ला सकता है (जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर करवाया हुआ है) केवल वही किसान नई अनाज मण्डी कोसली में अपनी सरसों लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें