फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्नल जसरोटिया ने सैनिक स्कूल के प्राचार्य का ग्रहण किया पदभार

Thu, 02 May 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, प्राचार्य, सैनिक स्कूल रेवाड़ी
विज्ञापन
कुंड। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के प्राचार्य के रूप अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया है। प्राचार्य के विद्यालय आगमन पर उप प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहर व विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा ने प्राचार्य की आगवानी की। प्राचार्य ने समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, प्रशासनिक व सहायक कर्मियों से परिचय प्राप्त कर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जसरोटिया ने बताया कि कैडेटों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व सांवेगिक विकास कर सर्वांगीण विकास करना एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला में उनका प्रवेश उनकी वरीयता होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें