फोटो : 18मुस्कान यादव का स्वागत करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव बव्वा की बेटी मुस्कान यादव कामर्शियल पायलट बनीं हैं। वह अमेरिका से 2 वर्ष का प्रशिक्षण लेकर शुक्रवार की सुबह फ्लाइट से भारत लौटीं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनको सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। मेजर राम सिंह ने बताया कि मुस्कान ने 12वीं कक्षा में पीसीएम विषय में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने डीडीसीए की परीक्षा पास की और भारत में 1 वर्ष की ट्रेनिंग पूरी की। अमेरिका में एफएए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुस्कान ने 2 साल की ट्रेनिंग में 280 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव प्राप्त किया। मुस्कान यादव ने बताया कि अब ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है और वह कामर्शियल पायलट के रूप में जॉइन करेंगी। अपनी पहली यात्रा वह अपने पिता राजेश कुमार और माता रेखा देवी के साथ करेंगी। इस मौके पर जगदीश कुमार, इंद्र कुमार, बसंती देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, मनजीत, जयंत और जाह्नवी मौजूद रहे।