रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से आज सुबह 11 बजे शहर के किशनलाल पब्लिक कॉलेज सेमिनार हॉल में सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग हरियाणा के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ के दिशा-निर्देशों और डीसी रेवाड़ी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन में संगीत कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन होगा। संगीत कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध वीणा वादक पं. सुभाष चंद्र घोष की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति दी जाएगी।
जिला सूचना और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की धुनों की संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन विभाग सहित जिला प्रशासन की ओर किया जा रहा है, जिसमें सुरों की महफिल सजेगी और पंडित सुभाष चंद्र घोष की टीम अपनी प्रस्तुति देगी। उन्होंने बताया कि इस म्युजिकल इवेंट में वाद्ययंत्र नवस्वर रागिनी की धुन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जाएगा। साथ ही तबला वादक रजनीश धीमान, सुरेश शर्मा व अक्षय कौशल भी अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय संगीत देश की समृद्ध संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।