फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर पालिका उप प्रधान ने डॉ. बनवारी लाल का जताया आभार

Sat, 28 Oct 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। हरियाणा सरकार की ओर से नगर पालिका नगर परिषद और नगर निगम के चेयरमैन और पार्षदों का मानदेय बढ़ाने को लेकर पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर नगर पालिका उप प्रधान अर्जुन ने बताया कि उन्होंने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पार्षदों का मानदेय इतना कम है कि कम मानदेय से उनका पेट्रोल और मोबाइल का खर्चा तक नहीं चल रहा था। इसी को लेकर सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी नगर निगम परिषद पालिका के प्रधान व पार्षदों का वेतनमान बढ़ा दिया है। जिसको लेकर पार्षद जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल का आभार प्रकट करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका उप प्रधान अर्जुन चौकन्, पार्षद अनीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि कमलनाथ पुनिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें