रेवाड़ी। सिविल अस्पताल के समीप सरकारी भूमि से कब्जा हटवाते नगर परिषद कर्मचारी। स्रोत: प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को स्थानीय सिविल अस्पताल के समीप नगर परिषद की जमीन से कब्जा हटवाया। इस जगह पर नगर परिषद ने कई वर्ष पहले आमजन के लिए सार्वजनिक शौचालय बनवाए थे। कई बार चेताने के बाद भी इस भूमि को खाली नहीं किया जा रहा था। दीवानी अदालत की ओर से प्रतिवादी का दावा खारिज करने बाद नगर परिषद द्वारा जगह पर कब्जा लेकर तारबंदी कर दी है।