फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेट्रोल पंप संचालक से 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 08 Nov 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। खुद को ट्रांसपोर्टर बताकर एक व्यक्ति ने पेट्रोल पंप चालक से 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में गुरुग्राम निवासी करणवीर यादव ने बताया कि वह दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप का संचालक है। साल की शुरूआत में ताराचंद नामक एक व्यक्ति खुद को ट्रांसपोर्टर बताकर कहा कि उसके पास 10 से 15 गाड़ियां हैं। पेट्रोल पंप से डीजल लेने का आश्वासन देकर समय-समय पर भुगतान करने की बात कही। आरोपी ने मार्च और मई में तक डीजल लिया। समय-समय पर पेमेंट भी देता रहा। एक बार उसने डीजल उधार ले लिया और पैसों का भुगतान नहीं किया। करीब 31 लाख रुपये देनदारी हो गई। फिर उसने बताया कि अभी उसके पास पेमेंट नहीं आ रही है, जैसे ही पेमेंट आएगी वह भुगतान कर देगा। इसी प्रकार ताराचंद टाल मटोल करता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें