बावल। बावल क्षेत्र में आयोजित विलेज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट में मुंडनवास की टीम विजेता रही जबकि बांस लंबी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समारोह मुख्य अतिथि उप जिला प्रमुख अनिल रायपुर रहे। बावल ब्लॉक समिति के अध्यक्ष छत्रपति उर्फ टिंकू, बिदावास के सरपंच मुकेश कुमार, नांगल के सरपंच नवीन सैनी, माजरी के सरपंच विक्की और गुर्जर प्रधान बने सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत नंगली परसपुर के सरपंच नितेश ने किया।
समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि अनिल रायपुर ने टूर्नामेंट कमेटी को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। वहीं, सरपंच नितेश अध्यक्ष ने कमेटी को 21 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर मास्टर अमर सिंह, सावंत सिंह, कपिल, दिवाकांत, दिनेश, सुभाष, अनूप, हेमंत, इंद्रजीत, नवीन, प्रीतम, जितेंद्र, प्रिंस, राजबीर, अरुण सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।