रेवाड़ी। रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन केशव कुंज की बैठक सोमवार को प्रधान कार्यालय परिसर में हुई। इसमें कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्यों ने सर्वसम्मति से एसोसिएशन के निर्विरोध प्रधान बने मुकेश कुमार का स्वागत किया।
इसके बाद प्रधान मुकेश कुमार ने एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसे सभी सदस्यों ने मंजूरी दी। नई कार्यकारिणी में संरक्षक राजबीर सिंह, प्रधान मुकेश कुमार, उपप्रधान मनोज कुमार एवं ललित कुमार, महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, सह सचिव इंदरजीत और योगेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं मनीष कुमार बनाए गए। कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट विजय वशिष्ठ तथा सलाहकार के रूप में वेद प्रकाश और मुकेश शर्मा को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर पवन कुमार, प्रशांत सैनी, योगेंग्र उर्फ राजू, रवि, प्रवीण शर्मा, नितिन कमल, हरीश और राजीव को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का भरोसा दिलाया। साथ ही कॉलोनी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और समाधान करवाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर दीपक, नवीन सैनी, लोकेश, संजीव, हेमंत, बबलू, रमेश कुमार, हरिकिशन मौजूद रहे।