रेवाड़ी। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आईसीएआई भवन में एमएसएमई महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह रोजगार सृजन, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बैंक अधिकारी आशीष गुप्ता और एमएसएमई अधिकारी करण सिंह ने उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं तथा विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने वित्तीय प्रबंधन, कराधान, डिजिटल अनुपालन और व्यवसाय विस्तार के अवसरों पर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतिभागियों ने प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
संचालन सीए निधि गौतम ने किया। इस अवसर पर सीए नितिन गोयल, सीए अनु जैन, सीए सतीश कुमार, सीए साहिल खरबंदा सहित कई वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थी और उद्यमी उपस्थित रहे।