फोटो: 03रेवाड़ी। गांव नेहरूगढ़ में पर्वतारोही नरेंद्र यादव का सम्मान करते हुए नाहड़ ब्लॉक समि
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव नेहरूगढ़ स्थित बाबा काला मुंह वाला मंदिर के परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में पर्वतारोही नरेंद्र यादव का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि नाहड़ ब्लॉक समिति के चेयरमैन दुष्यंत कुमार यादव रहे जबकि अध्यक्षता सरपंच आशीष प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि ने पर्वतारोही नरेंद्र यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पर्वतारोही नरेंद्र यादव के नाम 24 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने वाले युवा पर्वतारोही हैं। नरेंद्र यादव ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच महिपाल सिंह, पूर्व सरपंच राकेश कुमार, सुरेश नंबरदार, प्रताप सिंह पंच, भूप सिंह पंच, पूर्व पंच अशोक शर्मा, राकेश सैन मौजूद रहे।