संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव प्राणपुरा स्थित शिव मंदिर के पास चौपाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नाटक के जरिये ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
स्वीप एक्टिविटी की नोडल अधिकारी अनुपमा अंजलि ने बताया कि आमजन मतदान का महत्व बताया गया। इसके बाद सतीश मस्तान के निर्देशन में स्कूल के कलाकार किशन, संजना, स्वीटी, एकता, कोमल, वंदना, निशिका, रिया, चंचल ने नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
प्रवक्ता पूनम यादव के नेतृत्व में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी व रिदम आर्ट ग्रुप की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। संचालन प्रवक्ता सुधीर यादव ने किया। डॉ. ज्योत्सना द्वारा सबको मतदाता शपथ दिलवाई। इस मौकेपर जतिन पुनिया, मोनू सैनी, अनीता, पुष्पा ,नेहा, प्रीति, कोमल, शर्मिला, पूजा, परमिल, अमरजीत, संदीप, दीपक, धर्मेश उपस्थित रहे।