फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 24 Sep 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 9रेवाड़ी। धारूहेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते आईजीयू के रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। भगत सिंह चौक व नंदरामपुर बास रोड पर स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका यादव के नेतृत्व में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईजीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर पालिका सचिव प्रवीन कुमार ने कहा कि 15 सितंबर से हमारा अभियान लगातार जारी है। इसके अंतर्गत अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हमारे शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आमजन भी इसमें सहयोग करे। प्रियंका यादव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नुक्कड़ नाटक, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य शिविर, खेलों प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली आदि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने शहर को स्वच्छ बनाने व उसकी अच्छी रैंकिंग के लिए हम सभी को मिलकर ऐसे अभियान चलाने होंगे। इस अवसर पर थियेटर डारेक्टर मनोज कुमार, कलाकार अंजलि, रजत, राधिका, तरूण, मोहित, मीना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें