संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में इको क्लब की ओर से आयोजित समर कैंप का समापन मंगलवार को किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौधारोपण, पर्यावरण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। समर कैंप में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. बीर सिंह यादव ने विद्यार्थियों की पेंटिंग का अवलोकन कर संबंधित प्रश्न पूछे। जलसंरक्षण के टिप्स दिए। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आसपास के गांवों में भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर अंजलि, कीर्ति शर्मा, वंदना, नैना, तन्नू,चंचल, स्वीटी, तमन्ना, रामभतेरी, हिमांशी, जतिन, अर्णव, सुभम, ज्ञान प्रकाश, मयंक, दिव्यांशु, मनीष उपस्थित रहे।