फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ‘मातृभूमि स्वर्ग से भी सुंदर’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर -1 स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में बुधवार को वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में देशभक्ति और संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ‘हैलो नहीं-वंदे मातरम कहें’ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान दिनेश कपूर ने बताया कि प्रभु राम को जब वन गमन का आदेश हुआ तो उन्होंने राजसी वस्त्र और जेवर त्याग कर वनवासी का वेश धारण किया। साथ ही अयोध्या की पावन माटी को एक कपड़े में सहेज कर अपने साथ रख लिया। वन में जहां भी रहे प्रतिदिन उस पवित्र माटी को नमन किया, प्रणाम किया व माथे से लगाया। रावण का संहार करके, माता सीता को साथ लेकर जब श्री राम प्रभु पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या लौटे तो सर्वप्रथम विमान से उतरते ही अयोध्या की पावन माटी को माथे से लगाया और कहा कि मातृभूमि स्वर्ग से भी सुंदर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत देश एकमात्र ऐसा देश है, जहां सभी भारतवासी अपने देश को माता कहते हैं। सभी देशवासियों का कर्तव्य बनता है कि प्रतिदिन सुबह उठते ही पवित्र भारत माता की पवित्र माटी को नमन करते हुए अपने दिन की शुरुआत करें।
कार्यक्रम में युवा दल द्वारा भानु शर्मा को गोसेवा संघ का जिला प्रधान बनाने पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का चित्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा दल के संरक्षक प्रवीण ठाकुर, आचार्य दिलीप शास्त्री, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव, भारत विकास परिषद के प्रधान रमेश सचदेवा, बजाजा बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान दीपेश भार्गव, गो क्रांति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप डागर, समाजसेवी शम्मी शर्मा, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, प्रो. सीएल सोनी, पार्षद राजेंद्र सिंहल, महिला प्रधान सुरेखा ढींगरा, शशि जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें