बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पिता-पुत्र व एक अन्य व्यक्ति ने पड़ोसी के घर में घुसकर मां-बेटी को डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने अपने पति को आपबीती बताई, इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन अभी तक आरोपी फरार है। बता दें कि दोनों परिवारों में काफी समय से रंजिश चल रही है।
पुुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी व बेटी घर में अपना काम कर रही थी। वह किसी कार्य से कहीं गया हुआ था। मां-बेटी को घर में अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाले कृष्ण उसका बेटा राहुल व ओमप्रकाश अंदर घुस गए तथा मां-बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दोनों पीड़िताओं ने इसका विरोध तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लंबे समय चल रही है रंजिश
बता दें कि दोनों परिवारों में लंबे समय से आपसी रंजिश भी चल रही है। कई बार मामला पुलिस थाना तक भी पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों के प्रयासों से समझौता करा दिया जाता। आरोपियों का बावल में स्वयं का व्यवसाय है। दोनों परिवारों का घर आसपास होने के कारण कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
जल्द करेंगे आरोपियों को काबू: एसएचओ
बावल थाना के प्रभारी मदनलाल ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।