कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला चौधरीवाड़ा स्थित महात्मा शीतलदास सत्संग भवन में दो दिवसीय मां पीतांबरा बगलामुखी जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन श्रीराम धुन और हरि कीर्तन की गूंज रही।
बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मां पीतांबरा के चरणों में वंदन किया और महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में रेवाड़ी नगर परिषद की भाजपा चेयरपर्सन प्रत्याशी विनीता पीपल भी पहुंचीं और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।
महंत दुर्गादास ने बताया कि इस महायज्ञ का समापन 24 अप्रैल को मां बगलामुखी जन्मोत्सव के साथ होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से प्रसाद वितरित किया जाएगा।