फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदान के चलते बंद रहीं अधिकतर दुकानें, बाजार में पसरा सन्नाटा

Sun, 06 Oct 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में मतदान के समय बंद रहे बाजार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान को लेकर शनिवार को 70 फीसदी दुकानें बंद रहीं। लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाई जिससे सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा रहा।
मतदान के लिए शनिवार को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया था जिससे लोग घरों में ही रहे। सुबह से ही मतदान का दौर शुरू हो गया। लोग घरों से अपने वाहनों से निकले और मतदान किया। शहर में 70 फीसदी दुकानें नहीं खुली। लोग चुनाव में ही व्यस्त रहे। इसके चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कल तक जिन बाजारों में पैर रखने तक की भी जगह नहीं होती थी, वहां पर गिने चुने लोग ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें बंद होने की वजह से कुछ लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वरुण ने बताया कि वह बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। मालूम चला कि आज बाजार ही नहीं खुला है। पूजा देवी ने बताया कि वह बावल से रेवाड़ी शहर में नवरात्र का सामान खरीदने आई थी। सुबह ही वोट दे दिया था। बाजार में जाकर मालूम चला की दुकानें बंद है। लोगों ने बताया कि मतदान के कारण दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें