फोटो : 7आईजीयू में कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की तरफ से परिसर में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। अधिवक्ता राकेश ने विश्वविद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से 50 से अधिक पौधों का योगदान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने किया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि विद्यार्थी एक-एक पौधा अवश्य लगाएं एवं देखभाल का भी संकल्प लें।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वयं पौधरोपण कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। अभियान का उद्देश्य न केवल विश्वविद्यालय परिसर की हरियाली बढ़ाना था बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना भी रहा।
अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी स्वयंसेवकों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जिनमें छायादार एवं पर्यावरण शुद्ध करने वाले पौधे प्रमुख रहे। डॉ. वीरेंद्र, डॉ. बलजीत, डॉ. सुनील, मंजीत कुमार, अंकित सभी स्टाफ सदस्यों ने योगदान दिया।