फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ढाई लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक ढाई लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। विभाग की ओर से बुधवार को 2336 लोगों को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई गई, जिसमें 983 लोगों को पहली व 1353 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं बुजुर्गों को 63.42 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 91.99 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्करों को 100.53 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 44 आयुवर्ग को 24.32 प्रतिशत, 45 से ऊपर आयुवर्ग को 45.70 प्रतिशत और अब तक 36.41 प्रतिशत लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक 887968 लोगों को करोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में लगाई गई कोरोना की डोज
पहली डोज दूसरी डोज
हेल्थ केयर वर्कर 6680 6073
फ्रंट लाइन वर्कर 8036 7412
18 से 44 आयु वर्ग 387330 109479
45 वर्ष से ऊपर 129080 68559
60 वर्ष से ऊपर 101887 63432
टोटल टारगेट 700141
कुल पहली डोज 633013
कुल दूसरी डोज 254955
पुरुष 492020
महिला 395707
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें