फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 12 किलोमीटर सड़क पर 100 से अधिक अवैध कट

Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर बनाया गया अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कट से आए दिन हादसे होते रहते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48 पर जयसिंहपुर बॉर्डर से लेकर कसोला चौक तक लगभग 12 किलोमीटर मार्ग के दोनों तरफ 100 से अधिक अवैध कट हैं। ढाबा संचालकों, दुकानदारों व पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी सुविधानुसार अवैध कट दिए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में एक सफारी गाड़ी चालक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। दरअसल अवैध कट से गुजर रही गाड़ी को बचाने के लिए वाहन चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गंभीर चोटें लगने की वजह से चालक ने दम तोड़ दिया था। इसके बावजूद प्रशासन अवैध कट को बंद करने में नाकाम साबित हो रहा है। अगर जल्द ही इस और ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाएं बढ़ जाएंगी।
ऐसा नहीं है कि प्रशासन अवैध कट भरने को लेकर कदम नहीं उठा रहा है। कुछ समय पहले अवैध कट को बंद किया गया था। इसके बाद फिर से सड़क के दोनों साइड लोगों ने दुकान के लिए अवैध कट को खोल दिया है। लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि दुकानदारी चलती रहे। ऐसे लोगों का कहना है कि इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन यह बात ठीक है कि अवैध कट नहीं होना चाहिए। इसका कोई हल निकलना चाहिए।
विज्ञापन


इंसेट
ग्राहकों के आने के लिए नाले में भरी मिट्टी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया था, लेकिन नाले को मिट्टी से भर दिया गया। दुकान के लिए अवैध कट बनाकर लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। जयसिंहपुर मार्केट, ऑडी कट, बनीपुर चौक के दोनों साइड लोगों ने अपनी दुकान के सामने वाहनों के आने-जाने के लिए नाले में मिट्टी भर दी है।

इंसेट
धारूहेड़ा में 50 से अधिक अवैध कट चिह्नित

बता दें कि धारूहेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 से अधिक अवैध कट चिह्नित किए गए थे। इन्हें हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही धारूहेड़ा में अवैध कट से आम जनों को छुटकारा मिल जाएगा। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अवैध कट की वजह से अक्सर हादसे देखने को मिलते हैं।

वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जितने भी अवैध कट हैं, सभी को समाप्त किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को अवैध कट से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- योगेश पाठक, पीआईयू मैनेजर, एनएचएआई

रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर बनाया गया अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें