रेवाड़ी। गांव नांगल में अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को स्कूल के अंदर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे
डहीना। गांव नांगल में सघन नामांकन अभियान के तहत वीरवार को घर-घर संपर्क साधा गया। स्कूल के अंदर सभी सुविधाओं के बारे में अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा की गई। अभिभावकों ने स्कूल के अंदर छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। यह जानकारी स्कूल प्राचार्य अनिल कुमार यादव, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष हसला ने दी।
प्राचार्य ने बताया कि सरकार स्कूलों में सभी प्रकार की सुविधा निजी विद्यालयों की तर्ज पर उपलब्ध करवा रही है। इन सुविधाओं का फायदा ग्रामवासियों को उठाना चाहिए। सरपंच ओम प्रकाश यादव व सचिव ने भी स्कूल में नामांकन बढ़ाने में अपना सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया l इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका मिथिलेश कुमारी, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, सुमेर यादव, राम सिंह यादव, पूजा यादव, राकेश कुमार, विजय सिंह, करण सिंह व भगवान आदि अध्यापक इस नामांकन अभियान में शामिल रहे।