फोटो 22 स्वर्ण पदक व ट्रॉफी के साथ माहित यादव। संस्थ
नारनौल। जिला कराटे एसोसिएशन भिवानी की ओर से ओपन चैलेंज 17वीं हरियाणा कप 2025 का आयोजन बिट्स इंटरनेशनल स्कूल भिवानी में 29 और 30 नवंबर को किया गया। इसमें प्रदेश के 450 बच्चों ने भाग लिया जिसमें जेएसआर अकादमी के कैलाश नगर निवासी मोहित यादव ने जूनियर बॉयज का ओपन चैलेंज हरियाणा कप 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कराटे अकादमी के कोच सचिन इंदौरा ने बताया कि ओपन चैलेंज हरियाणा कप का विजेता मोहित यादव नारनौल का प्रथम खिलाड़ी भी बन गया। इसी के साथ अंडर 16 ग्रुप में प्लस 55 किलो भार वर्ग में भी मोहित यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दुष्यंत ने अंडर 12 के माइनस 40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
मोंटी और नैंसी ने भी कांस्य पदक जीता। मोहित यादव की इस शानदार उपलब्धि पर साहित्यकार भूपसिंह भारती, चंद्रभान यादव, अनिल यादव, प्रभुदयाल, बनवारीलाल, प्रवीण सैनी और लोचन आदि ने बधाई दी।