रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना में कार्यरत रसोइया की बेटी की शादी करवाते हुए थाना प्रबंधक रतनलाल व स्ट
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाने में कार्यरत रसोइया (कुक) किशोर की बेटी निशा की शादी थाना प्रबंधक रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से कराई गई। थाना प्रबंधक रतनलाल ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार को विवाह आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर थाना स्टाफ ने सहयोग की पहल करते हुए विवाह की व्यवस्थाओं में मदद की। पुलिस कर्मचारियों ने सहयोग से आवश्यक सामान और अन्य प्रबंध कर शादी कराई।