फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भूकंप व रसायन रिसाव की थीम पर रेवाड़ी में 5 साइटों पर कल होगी मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आपदा की स्थिति में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार एक अगस्त को पांच स्थानों पर सुबह 9 से 12 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, आईटीबीपी, फायर ब्रिगेड, आपदा मित्र सहित सभी विभागों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक तारीख की मॉक ड्रिल के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी अभिषेक मीणा व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तीन माह के दौरान दो मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा चुका है, जो कि आगजनी व एयर स्ट्राइक पर आधारित थीं। इस बार की थीम भूकंप एवं केमिकल फैक्ट्री में रसायन रिसाव की रखी गई है। इसलिए चार स्थानों पर भूकंप और एक फैक्ट्री में केमिकल रिसाव की मॉक ड्रिल करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय परिसर के पीछे मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया जाएगा। जहां सभी वाहन, टीमें तथा संसाधन रखे जाएंगे। जैसे ही आपदा की सूचना आएगी, यहां से टीम को डिजास्टर साइट पर भेजा जाएगा। इसके लिए सचिवालय के समीप एक बिल्डिंग में एक कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इस बार की मॉक ड्रिल की विशेषता यह है कि इसमें किसी लैंडलाइन या मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, केवल सैटेलाइट फोन का प्रयोग होगा। मीडिया को सूचना देने के लिए सचिवालय में ही इनफाॅर्मेशन सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी तन्मयता से अपनी टीम के साथ इस मॉक ड्रिल में काम करें।
इस बार का आपदा प्रबंधन पूर्वाभ्यास तीन घंटे की अवधि का है। जिसकी दोपहर बाद केंद्रीय आपदा प्रबंधन विभाग की वीडियो कांफ्रेंस में रिपोर्ट दी जाएगी। यह रिपोर्ट पांचों साइटों पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक देंगे। पूर्व सेना अधिकारियों को मॉक ड्रिल का ऑब्जर्वर लगाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने कहा कि आपदा के समय हमारी तैयारियां पूरी रहे, इसी मकसद से यह एक अगस्त को मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। इसमें पुलिस विभाग की टीमें गठित कर उनको स्टेजिंग एरिया मेें तैनात कर दिया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल ने पीपीटी के जरिये मॉक ड्रिल की पूरी योजना के बारे में जानकारी दी।
इस बैठक में डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, रोडवेज जीएम प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार, रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता, परियोजना अधिकारी मीनाक्षी, एनसीसी अधिकारी हनुमान राम इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें