फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill in Haryana: ऑपरेशन शील्ड के तहत शुरू हुई मॉक ड्रिल, जांची गईं व्यवस्थाएं, रात को होगा ब्लैक आउट

Sat, 31 May 2025 06:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़

सार

हरियाणा के विभिन्न जिलों में मॉकड्रिल शुरू हो गई है। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला के कनीना में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें  प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। वहीं, शाम को आठ बजे ब्लैकआउट भी होगा। 
विज्ञापन
मॉक ड्रिल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 22 जिलों में केंद्र सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। इसमें हवाई हमले जैसे आपातकालीन हालात में सुरक्षा और बचाव की तैयारियों को परखा जा रहा है। यह मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर आयोजित करवाई जा रही है।
विज्ञापन


रेवाड़ी में आयोजित हुई मॉकड्रिल

इसी के तहत रेवाड़ी में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर के पुलिस लाइन परिसर, बीएमजी टाउनशिप व बावल के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। प्रशासन के उच्च अधिकारी व कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से ऑपरेशन शील्ड नाम से सिविल डिफेंस एक्सरसाइज करवाने का निर्णय लिया गया है।  गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नागरिक सुरक्षा नियम 1968 की धारा 19 के तहत द्वितीय नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत ऑपरेशन शील्ड आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। वहीं, रात आठ बजे से लेकर सवा आठ बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास किया जाएगा।
 
विज्ञापन

कनीना में मॉकड्रिल का आयोजन 

महेंद्रगढ़ जिले में स्थित एसडीएम कार्यालय कनीना में मॉक ड्रिल के तहत आपातकालीन हालात से निपटने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने और एंबुलेंस द्वारा मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया चिकित्सकों की टीम द्वारा तुरंत घायल को उपचार देने का भी अभ्यास किया गया । एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि यह मॉक ड्रिल बढ़ते सुरक्षा खतरे और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता उपरांत खतरों को देखते हुए आयोजित करवाई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है यह एक अभ्यास किया गया है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस मौके पर डीएसपी कनीना दिनेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें: इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: पहले ज्वाइन किया टेलिग्राम लिंक, फिर झांसे में लेकर लगा दी ₹20 लाख की चपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें