फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से शव पहुंचा तो गांव में छाया मातम, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ाई से मनाली घूमने गए पांच दोस्तों की कार रविवार शाम को अनियंत्रित होकर मलानी में व्यास नदी में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक है। सोमवार को मृतक युवक का शव पहुंचा तो गांव में मातम पसरा गया। हादसे के बाद दो बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहड़ाई निवासी संजय कुमार (30), अनिल कुमार, सुखबीर, राहुल व कमल प्रकाश शनिवार को मनाली घूमने के लिए गए थे। रविवार शाम को उनकी कार राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सांबल गांव के समीप अनियंत्रित होकर व्यास नदी में गिर गई थी। सूचना के बाद मनाली प्रशासन ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय का शव मंगलवार को पहुंचा तो गांव में मातम पसरा गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बेहद शांत स्वभाव के संजय की गांव में ही हेयर सैलून की दुकान थी। दो भाइयों में वह छोटा था और दो बच्चों का पिता था। संजय की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें