फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में कांग्रेस के खिलाफ खड़े थे अब क्या जवाब दें

Wed, 13 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर को हाइवे से सीधा जोड़ने के लिए रेवाड़ी बाईपास से एनएच-8 तक बनाई जाने वाली 120 मीटर चौड़ी सड़क के संबंध में भूमि अधिग्रहण मामले में बुधवार को रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी किसानों के समर्थन में आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने हुडा प्रशासक के अलावा सीएम के ओएसडी तक से किसानों के सामने ही फोन पर बात की और नई अधिग्रहण नीति पर सवाल उठाए और इसे पूरी तरह गलत करार दिया। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के पक्ष में खड़ी होती थी, लेकिन अब वे किसानों को क्या जवाब दें जब भाजपा की सरकार में ही किसानों के हितों की साफतौर पर अनदेखी की जा रही है।

इसके साथ ही रेवाड़ी विधायक कापड़ीवास ने साफ कर दिया कि यदि कोनसीवास, साल्हावास, शहबाजपुर खालसा, बैरियावास की गलत रेट और ढंग से जमीन अधिगृहित की जाती है तो वे किसानों के साथ जमीन पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बता दें कि कर्नल रामसिंह चौक से रेवाड़ी बाईपास तक के 12 मीटर चौड़ी सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में असंतुष्ट किसानों का तीसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन


-पिछली सरकार ने शहर को सीधे एनएच-8 से जोड़ने के लिए महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी। इस घोषणा में रेवाड़ी बाईपास स्थित कर्नल रामसिंह चौक से एनएच-8 तक 120 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव था।

इस 4.5 किलोमीटर सड़क के बनने के बाद रेवाड़ी शहर के लोगों का एनएच-8 तक पहुंचने का रास्ता करीब आधा हो रहा था। अभी गढ़ी बोलनी रोड से हाइवे 7 और भूडला होते हुए 8 किलोमीटर रास्ता तय करना पड़ता है।

----------
-किन-किन बातों पर उठाए विधायक ने सवाल:
सीएम ओएसडी और हुडा एडमिनिस्ट्रेट हरदीप सिंह से बात करते हुए रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने घोषित अवार्ड में कई खामियां गिनाईं।
पिछले साल कोनसीवास गांव की जमीन का अवार्ड करीब 2 करोड़ रुपये प्रति एकड़ था, वहां एक साल बाद 58.95 लाख कैसे रह गया।
---------
-क्या है सड़क का प्रस्ताव
रेवाड़ी बाईपास के सबसे नजदीकी कोनसीवास की प्रति एकड़ अवार्ड राशि 58.95 लाख रुपये, जबकि साल्हावास गांव की अवार्ड राशि 2.35 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। प्रस्तावित 120 मीटर चौड़ी सड़क में अब कर्नल राम सिंह चौक से कोनसीवास गांव तक 60 मीटर चौड़ी सड़क जबकि कोनसीवास गांव से एनएच-8 तक 120 मीटर चौड़ी सड़क बनने का प्रस्ताव है। जबकि पूरी सड़क की चौड़ाई एक जैसी होनी चाहिए।
--------
-सीएम खट्टर से आज मिलेंगे किसान
भूमि अधिग्रहण पर सही मुआवजा राशि देने की मांग और अपनी बात रखते हुए पार्षद गुरदयाल नंबरदार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचेंगे। यहां शाम को सभी सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे और सही और नीति के हिसाब से मुआवजा देने की मांग करेंगे।
--------
भाजपा हमेशा किसानों के हितों के लिए आवाज उठाती रही है। ऐसे में भाजपा की सरकार में ही किसानों के हितों का किसी तरह हनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए खुद भी किसानों के साथ सड़क पर उतरना हो तो उतरेंगे।
विज्ञापन

-रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें