फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनी सभा के प्रधान मनोज सैनी से मिले विधायक लक्ष्मण सिंह यादव

Tue, 22 Jul 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17मनोज सैनी को प्रधान बनने पर बधाई देते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पूर्व प्रधान अनिल सैनी के साथ सैनी सभा के नवनिर्वाचित प्रधान मनोज सैनी के आवास पर पहुंच कर उनका स्वागत किया और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रधान मनोज सैनी को पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधान बनने के साथ ही उन पर समाज को आगे ले जाने के साथ-साथ जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सैनी समाज तरक्की करेगा और सभा के संचालन में चल रही शिक्षण संस्थाएं तरक्की करेंगी। उन्होंने कहा कि सैनी समाज ने पिछले कुछ समय में काफी तरक्की की है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान मनोज सैनी ने समस्त सैनी समाज के लोगों व कॉलेजियम सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ निवर्हन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चेतराम सैनी, विनय सैनी समेत समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें