बावल स्थित वीटा के मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत :
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने वीरवार को बावल स्थित वीटा के मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर में अधिकारियों से मिल्क की क्वालिटी और पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही सफाई व्यवस्था व कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पशुपालकों के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं।