विदाई समारोह में सुभाष चंद्र को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : विभाग
- फोटो : 1
रेवाड़ी। जाट धर्मशाला में वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र के सेवानिवृत्ति सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर से करीब 400 शिक्षाविदों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी राजेंद्र शर्मा ने की। शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव सहित अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों ने सुभाष चंद्र का माला पहनाकर स्वागत किया। डीपीसी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र से सदैव मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योत्सना व सुधीर यादव ने किया, जिन्होंने अपने मधुर गीतों से समा बांध दिया। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना की छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रतिभा से प्रसन्न होकर सुभाष चंद्र ने उन्हें 5100 रुपये का इनाम प्रदान किया।