फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने सड़क और फिरनी का किया उद्घाटन

Mon, 05 Aug 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधायक चिरंजीव राव ने विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव काठुवास में इंटरलॉकिंग फिरनी व भगवानपुर में एनएच 71 को जोड़ने वाली सड़क का द्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक चिरंजीव राव ने कहा गांव काठुवास में काफी दिनों से लोगों की मांग थी कि फिरनी का निर्माण करवाया जाए। भगवानपुर के लोग एनएच 71 से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। दोनों कार्य पूरे हो गए जिनका उद्घाटन किया गया है। कहा विपक्ष में होने के नाते विधानसभा की सभी मांगों को तो पूरा नहीं कर सका लेकिन विधायक ग्रांट में जो पैसा मिलता है उसको सारा लगा दिया गया है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने रेवाड़ी विधानसभा के साथ भेदभाव किया है। पिछले 10 साल में रेवाड़ी विधानसभा को कोई भी बड़ी सौगात नहीं मिल पाई है। भाजपा सरकार के 10 साल के शासन में हरियाणा हर तरफ से परेशान हैं। बेरोजगारी, महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की चिंता ने जनता को बेहाल कर दिया है। कांग्रेस सरकार के आते ही 2 लाख पक्की नौकरियां प्रदान की जाएंगी। अपराध और भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। हरियाणा को फिर से प्रगति और विकास के पथ पर लाने के लिए आप सभी एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दें। आपके समर्थन से ही रेवाड़ी का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें