संवाद न्यूज एजेंंसी
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्र मूल्यांकन परीक्षा (सेट) 5 अगस्त से 12 अगस्त तक होगी। इसमें 37 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिले में कुल 150 राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। 55 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा में लगभग 37 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जो 5 से 12 अगस्त तक मूल्यांकन परीक्षा देंगे। सेट के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया या प्रभारी की रहेगी। प्रतिदिन दो परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिसमें पहली परीक्षा सुबह के समय तथा दूसरी परीक्षा दोपहर के बाद आयोजित होगी।
कक्षा 6 की 5 अगस्त को अंग्रेजी व संस्कृत, 6 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 8 अगस्त को गणित, 9 अगस्त को विज्ञान, 12 अगस्त को हिंदी व ड्राइंग, गृहविज्ञान, संगीत विषय की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 7 वीं कक्षा में 5 अगस्त को विज्ञान व ड्राइंग, गृहविज्ञान, संगीत, 6 अगस्त को अंग्रेजी, 8 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 9 अगस्त को गणित, 12 अगस्त को हिंदी व संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। 8वीं कक्षा में 5 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 6 अगस्त को विज्ञान, 8 अगस्त को हिंदी व संस्कृत, 9 अगस्त को अंग्रेजी व ड्राइंग, गृहविज्ञान, संगीत, 12 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा होगी। 9वीं कक्षा में 5 अगस्त को विज्ञान, 6 अगस्त में सामाजिक विज्ञान, 8 अगस्त को संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, फिजिकल एजुकेशन, एनएसक्यूएफ व हिंदी, 9 अगस्त को अंग्रेजी तथा 12 अगस्त को गणित विषय की परीक्षा आयोजित ने की जाएगी।
आज 10वीं कक्षा की हिंदी व संस्कृत की परीक्षा होगी
पांच अगस्त को 10वीं कक्षा की हिंदी व संस्कृत, ऊर्दू, ड्राइंग, फिजिकल एजुकेशन, 6 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 8 अगस्त को गणित, 9 अगस्त को विज्ञान, 12 अगस्त को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा में 5 अगस्त को इतिहास, भौतिक विज्ञान, अकाउंटेंसी व हिंदी, 6 अगस्त को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, भूगोल, 8 अगस्त को अंग्रेजी व फाइन आर्ट्स, संगीत व मनोविज्ञान, 9 अगस्त को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान व संस्कृत, पंजाबी, फिजिकल एजुकेशन, हिंदी, 12 अगस्त को गणित, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी। वहीं 5 अगस्त को कक्षा 12वीं की समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन विज्ञान व फाइन आर्ट्स, संगीत, मनोविज्ञान, 6 अगस्त को अंग्रेजी व अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, 8 अगस्त को गणित, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व एनएसक्यूएफ, 9 अगस्त को संस्कृत, पंजाबी, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप व हिंदी, 12 अगस्त को इतिहास, भौतिक विज्ञान, अकाउंटेंसी व कंप्यूटर साइंस, भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-
वर्जन
जिले में छठवीं से 12वीं तक छात्र मूल्यांकन परीक्षा 5 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।