फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने सद्भावना यात्रा को रवाना किया

Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। श्रीयांश महाराज के जन्मोत्सव पर बुधवार को मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बाल भवन से सद्भावना यात्रा निकाली गई। इसे विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा अरुणधति बाई, प्रभू भक्तानंद, महात्मा सुनीति बाई, महात्मा अनाशक्ति बाई व चन्द्रज्योति बाई के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजारों से गुजरी। इस यात्रा के माध्यम से सतपाल महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस यात्रा का नगर की सनसिटी सोसायटी स्थित मानव धर्म मंदिर में समापन हुआ। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व संतों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मानव सेवा दल के धर्मपाल, जयकिशन, रामानन्द, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश, रामनिवास, शकुंतला, रेखा, बिहारी लाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें