फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल अनाज मंडी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
बावल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार को बावल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में बाजरे की आवक, खरीद और उठान के साथ बारदाना, किसानों के बैठने, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधायक ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मंडी अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए, किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और मंडी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने बाजरे के उठान कार्य में तेजी लाने और मंडी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, राकेश, सहायक मंडी सचिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें