फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने चेन व रुपये छीने

Mon, 26 Aug 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। डहीना के पास एक कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार 3 बदमाशों ने बैग, सोने की चेन और 5 हजार रुपये छीन लिया।
विज्ञापन

गोठड़ा टप्पा डहीना निवासी सुनील कुमार चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। बीती रात वह फरीदाबाद से गांव के लिए चला था। बस से डहीना-जैनाबाद उतरकर गांव के लिए पैदल जा रहा था। उसके एक बैग था, जिसमें 5 हजार रुपये थे। वह सोने की चेन पहने था। रात करीब 10.30 बजे जब वह डहीना गांव के खेतों वाला रोड पार करने लगा तभी पीछे से बाइक पर सवार 3 व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने मारपीट करने के बाद बैग, 5 हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें