फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोहतक हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार में सवार बदमाशों ने की लूटपाट

Sat, 10 Feb 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहतक हाईवे पर एक कार में सवार बदमाशों ने दुकानदार के साथ लूटपाट की। आरोपियों ने उससे हजारों रुपये कैश, मोबाइल और वैगनआर कार छीन ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गाड़ी को रिकवर कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव बुहाना निवासी ऋषिराज फिलहाल धारूहेड़ा स्थित रामजस नगर पार्ट-3 में रह रहा है। ऋषिराज ने बताया कि उसने 2 दिन पहले ही रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर मांढैया कलां गांव की सीमा में खेत के पास खोखे के रूप में दुकान खोली थी। वीरवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार में कुछ लोग सवार होकर उसके पास पहुंचे। आरोपी करीब 20 मिनट तक पास बैठे और उससे बातचीत भी की। फिर उनमें से एक ने अचानक गर्दन को दबाकर नीचे गिरा दिया। पैंट की जेब से गाड़ी की चाबी और मोबाइल के अलावा 12 हजार रुपये कैश छीन लिए।
आरोपी उसकी वैगनआर गाड़ी को दिल्ली रोड की तरफ लेकर भाग गए। गाड़ी में उसका बैग रखा हुआ था। इसमें गाड़ी की आरसी और जरूरी कागजात थे। ऋषिराज ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।
विज्ञापन


वहीं लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। पुलिस की एक टीम वारदात स्थल पर पहुंची। साथ ही ऋषिराज की शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। दूसरी तरफ वैगनआर गाड़ी में जीपीएस लगा होने के कारण बदमाश उसकी गाड़ी को रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी को लावारिस हालत में बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


-

शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

संजय कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें