रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में अपनी दादी के साथ रह रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। नाबालिग घर से सब्जी लेने की बात कहकर निकली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी एक महिला ने धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाने में दी शिकायत में बताया है कि उसके देवर गुजरात में काम करते हैं। देवरानी की लंबे समय पहले मौत हो चुकी है। उनकी भतीजी धारूहेड़ा की निरंजन कॉलोनी में अपनी दादी के साथ रहती है। दादी परिवार चलाने के लिए फेरी लगाने का काम करती है।
बीती शाम नाबालिग सब्जी खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। उसके बाद दादी ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने भी बच्ची की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उक्त नंबर की भी डिटेल निकाली जा रही है जिस पर लड़की की बात होती थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।