रेवाड़ी। भगवान महावीर विद्यापीठ संस्था की तरफ से संचालित जैन पब्लिक स्कूल में 28 व 29 मार्च को दो दिवसीय 40वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था के प्रधान मोहित जैन ने कहा कि 28 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस के प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। 29 मार्च को नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल और व्यवसायी संजय जैन मुख्य अतिथि रहेंगे। मोहित जैन ने बताया कि दोनों दिन शाम पांच बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे जिसमें विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद