कुंड। गांव अहरोद स्थित प्राचीन भैरव मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से हवन किया और कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। हवन में आहुति देकर लोगों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कन्या पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा और भैरव बाबा के जयघोष से पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की। संवाद