बावल। वीरवार को फसल लेकर बावल की अनाज मंडी पहुंचे बावल के किसान वीर बहादुर की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर गया। इस समय मंडी के दौरे पर आए सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने उसकी जांच की और उपचार किया। इससे किसान को राहत मिल गई। किसान की तबीयत ठीक होने पर मंत्री ने हालचाल पूछा। संवाद