फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चौथे दिन भी गेहूं की नहीं हुई खरीद,

Thu, 04 Apr 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीरवार को रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडी में गेहूं की कई ढेरियां नजर आईं, लेकिन नमी अधिक होने के कारण चौथे दिन भी गेहूं की 2275 रुपये एमएसपी पर सरकारी खरीद नहीं हो पाई, जबकि जिले की रेवाड़ी, कोसली व बावल अनाजमंडी में सरसों की खरीद रोस्टर प्रणाली से सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में फिलहाल सरसों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। हैफेड की ओर से वीरवार तक जिले की तीन अनाज मंडियों में करीब 135070 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें रेवाड़ी अनाज मंडी में 38001 क्विंटल, कोसली में 65317 क्विंटल तथा बावल अनाज मंडी में 31842 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। तीनों अनाज मंडियों से अब तक 65027 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है, जबकि 70125 क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है।

रोस्टर प्रणाली के तहत इन गांव के किसानों की होगी सरसों की खरीद

शुक्रवार : मौलावास, कान्हावास, बाम्बड, फतेहपुरी, मांढैया कलां, कालका, पैदयावास, शहबाजपुर, पांचौर, अलावलपुर, भाडावास, बनीपुर, बाधौज, किशनपुर, रायपुर, गुर्जर माजरी, जयसिंहपुर खेड़ा, झाड़ौदा, झोलरी, लुला अहीर, मलेशियावास, हालुहेड़ा, हांसावास
विज्ञापन


शनिवार : मीरपुर, गोकलपुर, ततारपुर ईस्तमुरार, सुनारिया, पंचलई, बगडवा, सांपली, टींट, तिहाडा, नागंल उगरा, नांगल शहबाजपुर, नंगली परसापुर, अलावलपुर, जुड्ड़ी, कारोली, मुन्दड़ा, मुरलीपुर, बेरली कलां, बालधन खुर्द
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें