फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री का आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूरे दिसंबर महीने में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को 5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिसंबर महीने में लगातार एक के बाद 6 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए जिससे मौसम और बार-बार हवाओं में बदलाव देखने को मिला। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल वाही और अलसुबह सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा सकता है। यह मौसम प्रणाली दिल्ली से आगे निकल जाएगी। आने वाले चार पांच दिनों में एक बार फिर से हवाएं उत्तरी बर्फीली होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है। साथ ही साथ 27 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें