फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक्यूआई 300 पार, 24 दिन बाद लगी ग्रैप-3 की पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने को लेकर एक बार फिर ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) का तीसरा चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ताकि वायु गुणवत्ता का स्तर और खराब न हो। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप समिति ने ग्रैप के तीसरे चरण को 24 दिन बाद लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले व दूसरे चरण में लागू प्रतिबंधों के साथ ही तीसरे चरण के प्रतिबंध भी प्रभावी कर दिए गए हैं। ग्रैप-3 के लागू होते ही दिल्ली एनसीआर में डीजल की बीएस-4 और पेट्रोल की बीएस-3 गाड़ियों पर भी रोक लगा दी गई है। रेवाड़ी के लोगों के लिए समस्या होना लाजमी है। अब दिल्ली एनसीआर में इन मॉडल की गाड़ियां चलाने पर रोक रहेगी अगर कोई गाड़ी इस मॉडल की पकड़ी जाती है तो उस पर भारी भरकर जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रैप के तीसरे चरण के तहत निर्माण तथा तोड़फोड़ गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन प्रतिबंधों में कुछ श्रेणियों के प्रोजेक्ट को छूट

इन प्रतिबंधों में कुछ श्रेणियों के प्रोजेक्ट को छूट भी दी गई है, जिनमें रेलवे सेवाएं व रेलवे स्टेशन, सहित मेट्रो रेल सेवाएं, एयरपोर्ट तथा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, राष्ट्रीय सुरक्षा व डिफेंस संबंधी गतिविधियां अथवा राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट, अस्पताल अथवा हेल्थ केयर सुविधाएं तथा रेखांकित जन सुविधा वाले प्रोजेक्ट जैसे कि राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़कें, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, पावर ट्रांसमिशन, पाइपलाइन आदि शामिल हैं। इनके अलावा, स्वच्छता संबंधी परियोजनाएं जैसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा जलापूर्ति परियोजनाएं और उपरोक्त श्रेणियों की गतिविधियों से जुड़ी या उनकी पूरक परियोजनाओं को भी आदेशों में छूट दी गई है।

ईट-भट्ठा हॉट मिक्स प्लांट के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक

ग्रैप के तीसरे चरण में एनसीआर क्षेत्र के लिए स्वीकृत ईंधन का प्रयोग नहीं करने वाले ईंट-भट्ठा तथा हॉट मिक्स प्लांट के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। इसी प्रकार, स्टोन क्रशर बंद रखे जाएंगे और माइनिंग गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। संबंधित एजेंसियों को सड़कों पर मशीनी या वैक्यूम आधारित सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन एजेंसियों से कहा गया है कि धूल उड़ने से रोकने के लिए पीक हॉर्स से पहले ज्यादा यातायात वाली सड़कों पर प्रतिदिन के आधार पर पानी का छिड़काव हो और लैंडफिल वाले स्थलों पर धूल का निस्तारण सही तरीके से हो। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाएं बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


इन गतिविधियों पर रहेगा बैन

खुदाई तथा बोरिंग या ड्रिलिंग संबंधी कार्यों सहित मिट्टी भराई कार्यों पर रोक रहेगी। सभी प्रकार के निर्माण कार्यों जिनमें फेब्रिकेशन और वेल्डिंग संचालन, तोड़फोड़ संबंधी कार्य, प्रोजेक्ट साइट के अंदर या बाहर से निर्माण सामग्री की लोडिंग या उतरना, फ्लाई ऐश सहित कच्चे माल का कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से ट्रांसफर करना, कच्चे रास्तों पर वाहनों का आवागमन, बैचिंग प्लांट का संचालन, सीवर लाइन, पानी की लाइन, ड्रेनेज तथा बिजली की केबल बिछाने के लिए खुदाई करने, टाइलों, पत्थरों तथा अन्य फर्श सामग्री की कटिंग व लगाने, ग्राइंडिंग गतिविधियों, वाटर प्रूफिंग कार्य, सड़क, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज की मरम्मत या निर्माण आदि कार्य प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


कब-कब लागू हुई ग्रैप की पाबंदियां

ग्रैप एक : 6 अक्तूबर
ग्रैप दो : 21 अक्तूबर
ग्रैप तीन : 2 नवंबर
ग्रैप चार : 5 नवंबर
ग्रैप चार हटी : 18 नवंबर
ग्रैप तीन हटी : 28 नवंबर
ग्रैप तीन लगी 22 दिसंबर


दिसंबर में कब-कब एक्यूआई रहा 200 से 300 के बीच

3 दिसंबर 303
1 दिसंबर 262
5 दिसंबर 236
6 दिसंबर 253
7 दिसंबर 230
11 दिसंबर 213
12 दिसंबर 206
14 दिसंबर 210
15 दिसंबर 222
16 दिसंबर 249
21 दिसंबर 200



दिसंबर में कब-कब एक्यूआई रहा 100 से 200 के बीच में

2 दिसंबर 187
4 दिसंबर 143
8 दिसंबर 198
13 दिसंबर 181
17 दिसंबर 185
18 दिसंबर 154
19 दिसंबर 123
20 दिसंबर 154


पूरे सप्ताह का एक्यूआई

शनिवार 304
शुक्रवार 190
वीरवार 185
बुधवार 157
मंगलवार 121
सोमवार 155

एक्यूआई की छह कैटेगरी

0 और 50 : अच्छा
51 और 100 : संतोषजनक
101 और 200 : मध्यम
201 और 300 : खराब
301 और 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर



वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू की गई है। प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ रहा है।

हरीश, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें