फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सीजन का सबसे सर्द रहा वीरवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सर्दी के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। मौसम की सबसे सर्द सुबह वीरवार को रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 26 दिसंबर को 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। वीरवार की सुबह कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को कुछ देर के लिए ही सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन

सर्द हवा चलने के कारण वीरवार को न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री की गिरावट के साथ 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले 14 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली हवा के कारण सप्ताह के अंत में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
दृश्यता का स्तर 20 मीटर तक रहा
बुधवार रात सवा 7 बजे से ग्रामीण इलाका ही नहीं, बल्कि शहर में भी घना कोहरा छा गया। दृश्यता महज 20 मीटर दर्ज की गई। पूरी रात सड़कों पर कोहरा बना रहा, लेकिन सुबह होते-होते कोहरा पूरी तरह छंट गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिन कड़ाके की ठंड और कोहरे की संभावना जताई हुई है।
विज्ञापन

लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से कांप रहे जिले के गरीब लोगों के लिए शहर में लोगों ने अलाव का इंतजाम किया है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नाइवाली चौक, अनाज मंडी एवं सब्जी मार्केट में अलाव की व्यवस्था की गई है।
बढ़ गई मूंगफली की मांग
सर्दी के मौसम में गरीबों का बादाम और मूंगफली की मांग बढ़ जाती है। बाजारों में दुकानों से लेकर रेहड़ियों व फुटपाथों पर इनके ढेर दिख रहे हैं। सबसे अधिक मांग इन दिनों राजस्थान की मूंगफली की है। रेहड़ी, फुटपाथ पर फड़ लगाकर व दुकानों पर इसकी बिक्री की जा रही है। मूंगफली की आवक कम होने से इस बार कीमतें बढ़ी हुई हैं। पिछली साल जहां फुटकर में मूंगफली 80 से 100 रुपये के भाव रही, वहीं इस साल मूंगफली 120 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें